Skip to main content

भारत का मान बिन्दु :-

भारत का मान बिन्दु, केशरिया यह झण्डा हमारा !
मर के अमर हो जाना, पर यह झण्डा न निचे झुकाना !!

लाखो चढ़े थे शमा पर किन्तु बुझने न दी यह ज्योति !
बलिदानों की ये कथाएँ बातों में ना तूम भुलाना !!

बूंदी की शान कुम्भा ने, मेवाड़ में लड़कर बचाई !
उसने नकली किला बचाया, तुम असली निशां ना झुकाना !!

हाथी से टक्कर दिलाकर, छाती से किला तुड़ाया !
वीरों की अमर कहानी, चुल्लू पानी में ना तुम डुबाना !!

पच्चीस वर्ष कष्टों के, प्रताप ने वन में सहे थे !
स्वतंत्रता  के दीवानों, का भी यही तराना !!

ओ भारत के वीर सपूतो, ओ राष्ट्र के तुम सितारों !
जननी की लाज कभी तुम, अपने न हाथो लुटाना !!

अपमान औ' ठोकर की अग्नि अश्रु बूंदों से ना तुम बुझाना !
बुझाना तुम्हे हो कभी तो, खूं की नदी से बुझाना !!

श्री तन सिंह
मार्च, 1946 !

Comments

Popular posts from this blog

राजपूती दोहे

रा जा झुके, झुके मुग़ल मराठा, राजा झुके, झुके मुग़ल मराठा, झुक गगन सारा। सारे जहाँ के शीश झुके, पर झुका न कभी "सूरज" हमारा।। झिरमिर झिरमिर मेवा बरसे ! झिरमिर झिरमिर मेवा बरसे मोर...

राजपूती दोहे

•» ” दो दो मेला नित भरे, पूजे दो दो थोर॥ सर कटियो जिण थोर पर, धड जुझ्यो जिण थोर॥ ” मतलब :- •» एक राजपूत की समाधी पे दो दो जगह मेले लगते है, पहला जहाँ उसका सर कटा था और दूसरा जहाँ उसका ध...

वीर योद्धा वीरमदेव के दोहे

मामा लाजै भाटिया कुल लाजै चहुॅआन । मूॅ परणूला तुरकडी तो अवलो ऊगे भाण ।। सोनगरो वंको क्षत्रिय अणरो जोश अपार । झेले कुण अण जगत मे वीरम री तलवार ।। बावीसी फौज करी विध विध गढ जाल...